विजय सेतुपति-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति ने फिल्म में भले ही विलेन का किरदार निभाया हो, लेकिन उन्होंने निर्देशक, टीम और खासतौर पर शाहरुख की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि चेन्नई से उन्हें कई लोगों के फोन आए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले दिन के पहले शो के टिकट नहीं मिल पाए। उन्होंने आगे बताया, 'वह लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। यह कोई सरप्राइज की बात नहीं है क्योंकि शाहरुख खान का नाम ही काफी है। हर कोई उनसे बहुत प्यार करता है। जिस तरह से शाहरुख लोगों से व्यवहार करते हैं, वह बस प्यार ही देते हैं। किसी ने अगर SRK लिखा है तो आप भी उसे गले लगा सकते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सर।'
बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं ये अभिनेत्रियां, बयां किया दर्द