बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर शाहरुख खान स्टारर जवान का प्रोमो दिखाया गया था, जिसे देख किंग खान गदगद हो गए हैं और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।