फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: प्रियंका के कंधों पर है जी ले जरा का दारोमदार, फरहान ने हॉलीवुड स्ट्राइक से जोड़ा कनेक्शन

Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
फरहान अख्तर फिलहाल अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता और निर्माता ने जब से फिल्म में शाहरुख की जगह रणवीर सिंह के होने का एलान किया है, तभी से इसको लेकर दर्शकों के मन में संशय बना हुआ है। हालांकि, फरहान साफ कर चुके हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि उन्हें रणवीर पर पूरा विश्वास है। हालांकि, इसके अलावा वह अपनी एक और फिल्म के लिए लाइमलाइट बटोरते हैं। वह कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों के साथ एलान की गई फिल्म 'जी ले जरा' है। फिल्म अभी टाल दी गई है और हाल ही में फरहान ने इसको लेकर एक नया अपडेट दिया है। चलिए बताते हैं क्या बोले फरहान अख्तर..
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों को एक-साथ काम करते देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित थे। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया फिल्म पर काले बादल मंडराने लगे और यह पोस्टपोन होती रही है। ऐसे में फैंस फिल्म की हर अपडेट पर नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं। हाल ही में एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने 'जी ले जरा' पर एक बड़ा अपडेट दिया, लेकिन प्रशंसकों को इससे खुशी नहीं मिलने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
यूएस बेस्ड मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में निर्देशक फरहान अख्तर ने सभी के साथ साझा किया कि फिल्म फिलहाल रुकी हुई है। वह बोले, 'हमारे पास बस तारीखों को लेकर समस्या है, और अभिनेताओं की हड़ताल ने प्रियंका की तारीखों को बड़े पैमाने पर उलझन में डाल दिया है कि क्या हो सकता है और क्या नहीं, इसलिए मैंने अब वास्तव में विश्वास करना शुरू कर दिया है कि उस फिल्म के साथ अब वही होगा, जो उसकी नियति है। जब होना होगा तब होगा, हम देखेंगे।'  

4 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : social media
फरहान के इस बयान ने साफ कर दिया है कि फिल्म पर काम शुरू होने का सारा दारोमदार अब प्रियंका चोपड़ा पर निर्भर करता है। क्योंकि अभिनेता ने फिल्म के रुके होने की वजह हॉलीवुड में चल रही लेखकों और अभिनेताओं की हड़ताल को बताया है। यह फिल्म फरहान अख्तर की 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह ही दोस्ती की एक और कहानी कहने का वादा करती है। आगामी फिल्म में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : social media
बीच में रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि मेकर्स, प्रियंका और कटरीना की जगह जिन दो अभिनेत्रियों के नाम पर विचार कर रहे हैं वे और कोई नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका अपनी हॉलीवुड कमिटमेंट के कारण 2023 में शूटिंग के लिए तारीखें तय नहीं कर पाईं और उन्होंने फरहान से पूछा कि क्या वे 2024 में 'जी ले जरा' की शूटिंग कर सकते हैं। लेकिन इन्हें मेकर्स ने खारिज कर दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें