शाहरुख खान
- फोटो : social media
पठान यानि शाहरुख खान को हाल ही में गौरी खान के बुक लॉन्च कार्यक्रम में देखा गया, जहां किंग खान एक बार फिर लंबे बालों में नजर आए। इस इवेंट में शाहरुख खान पोनी टेल बनाकर पहुंचे थे। जिसे देखकर माना जा रहा है कि शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में लंबे बालों वाले लुक में नजर आएंगे। यानि किंग खान पठान वाले लुक में ही टाइगर 3 में कैमियो करेंगे, जिसकी तैयारी शाहरुख खान ने अभी से कर दी है। वहीं टाइगर वर्सेज पठान में भी शाहरुख लंबे बालों में दिख सकते हैं।