'पठान' और 'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी से इस साल हैट्रिक लगाने को तैयार हैं। 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी, जिसकी वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले किंग खान ने दुबई में एक स्पेशल फैन इवेंट किया। इस दौरान शाहरुख पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आए और उन्होंने जमकर डांस भी किया। इस दौरान शाहरुख ने फिल्म की कहानी पर से भी पर्दा उठाया है। तो आइए जानते हैं कि किंग खान ने आखिर ऐसा क्यों किया है।