बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही 'जवान' ने जर्मनी में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर एक और मील का पत्थर स्थापित कर लिया है।