फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: जब कजोल के साथ जुड़ने लगा था शाहरुख खान का नाम, अभिनेता ने कह दी थी यह बात

Fri, 17 Mar 2023 02:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक कपल का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले शाहरुख खान और काजोल को याद किया जाता है। दोनों की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की आईकॉनिक जोड़ी मानी जाती है। जब भी दोनों साथ आते हैं तो दर्शकों को कभी निराश नहीं करते। दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। लंबे करियर के दौरान साथ काम करते हुए कई बार ऐसा भी हुआ, जब दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा गया था। दोनों की अफेयर की अफवाह उड़ने लगी थी।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान , काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
जब मनोरंजन की दुनिया में शाहरुख और काजोल के अफेयर के चर्चे हुए तो खुद अभिनेता को इस पर जवाब देना पड़ा। इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने काजोल संग अपने अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया था और इसे महज अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि काजोल एक बच्ची हैं और तनूजा आंटी की बेटी हैं। वह मेरी बहन जैसी हैं और गौरी भी उन्हें पसंद करती हैं।

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश की करतूतों पर फिल्म की तैयारी, इस फिल्ममेकर ने डाला दिल्ली में डेरा
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपनी मर्यादा के बारे में बात करते हुए कहा था कि मुझे पता है कि मुझे इनके साथ कहां लाइन क्रॉस करनी है। मैं अपने को-स्टार्स का बहुत सम्मान करता हूं। मैंने जूही, माधुरी, मनीषा, शिल्पा, सोनाली, नगमा, सुचित्रा, कृष्णमूर्ति, उर्मिला के साथ काम किया था, लेकिन मैं कभी उनके साथ रात को उनके घर नहीं गया। मुझे अभिनेत्रियों की सुंदरता कभी प्रभावित नहीं करती। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गे हूं।

Mrs chaterjee vs Norway Prediction: मां बन रणबीर-श्रद्धा को पछाड़ पाएंगी रानी? पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म

4 of 5
शाहरुख खान, जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शाहरुख ने जूही के साथ भी अपने अफेयर की खबरों पर जवाब दिया था। शाहरुख ने कहा था कि मीडिया में खबरें छपी थीं कि जूही से मेरा अफेयर था और जब यह बात ज्यादा फैलने लगी तो मैंने उनके साथ काम करना ही बंद कर दिया। अब जब काजोल के साथ अफेयर की खबरें आईं तो मैं क्या उनके साथ भी काम करना बंद कर दूं? यह सब बेकार की बातें हैं। यह सब शर्मनाक है, क्योंकि वह दोनों बहुत बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं।

Satish Kaushik: इस दिन होगा सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा का आयोजन, निभाई जाएगी पगड़ी रस्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के साथ कई अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है, लेकिन सबके साथ ही अभिनेता इन खबरों का खंडन कर चुके हैं। इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही उन्होंने गौरी खान के साथ शादी रचा ली थी। अब वह गौरी खान और अपने बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ आलीशान जीवन बिताते हैं। काम के साथ अभिनेता अपने परिवार को भी समय देते हैं।

Yo Yo Honey Singh : 'मैंने अपनी कहानी को खोलकर रख दिया है...' यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें