फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो होली के दिन रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़, पांचवें दिन 17.08 करोड़, छठवें दिन छह करोड़ पांच लाख, सातवें दिन छह करोड़ दो लाख और आठवें दिन पांच करोड़ 60 लाख का बिजनेस किया था। Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा
4 of 5
तू झूठी मैं मक्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
अब फिल्म के नौवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे गुरुवार को चार करोड़ 80 लाख का बिजनेस किया है। वर्किंग डे के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म की कमाई में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 92.71 करोड़ हो गया है। यह फिल्म अब 100 करोड़ के आंकड़े से महज दो कदम ही दूर है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड पर यह इस क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। Naagin 7: नए सीजन के हीरो की तलाश खत्म! टीवी का यह हैंडसम हंक होगा, एकता कपूर का नया 'जहरीला नाग'
तू झूठी मैं मक्कार के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल अदा किया है। डेब्यू फिल्म में बोनी की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। बता दें कि इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में ग्रे शेड किरदार निभाते हुए दिखेंगे। Siddharth Anand: 'टाइगर 3' में कैसा होगा 'पठान' का कैमियो? सिद्धार्थ आनंद ने दिया यह जवाब