फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान प्रमोशन में जुटे तो वहीं सायरा बानो ने पीएम से लगाई गुहार, बॉलीवुड की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 17 Dec 2018 09:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : instagram
शाहरुख ने की 'अमर उजाला' से खास बातचीत
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वो यूपी के लखनऊ पहुंचे। अमर उजाला के साथ बातचीत में शाहरुख खान ने कहा कि '26 साल से जिंदगी में सफलता मिलती रही है लेकिन जानता हूं कि सफलता का समय भी बीतेगा। कई दफा फिल्म अच्छी नहीं बनती है तो दुखी होता हूं। बाथरूम में जाकर दो घंटे रोता हूं, पैसा बर्बाद होने का दुख नहीं होता है, अपने दर्शकों का विश्वास टूटने का दुख होता है।' 

पढ़ें: फिल्म अच्छी नहीं बनती तो दुखी होता हूं और अकेले में जाकर रोता हूं : शाहरुख
विज्ञापन

2 of 5
dilip kumar - फोटो : file photo
सायरा बानो ने लगाई पीएम से गुहार
ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से जेल से छूटे भू-माफिया समीर भोजवानी के चलते मदद की गुहार लगाई है। सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनकी प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। अब उनको डर है कि समीर उनका बंगला ना हथिया ले। इसके लिए सायरा ने पीएम से मिलने की भी रिक्वेस्ट की है।

पढ़ें: बिल्डर के जेल से छूटने पर कांपे दिलीप-सायरा बानो, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

3 of 5
John Abraham - फोटो : file photo
जॉन अब्राहम का जन्मदिन आज
17 दिसंबर को जन्मे जॉन अब्राहम आज 46 साल के हो गए हैं। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासे चर्चा में रहे। एक दौर ऐसा था जब बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। ऐसे में सभी के जहन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे से अलग हो गए।

पढ़ें: 9 साल तक डेट के बाद टूटा था जॉन अब्राहम और बिपाशा का रिश्ता, फिर NRI से गुपचुप कर ली थी शादी

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
सलमान ने किया विनर का खुलासा!
बिग बॉस 12 का फिनाले अब बहुत ही नजदीक है। ऐसे में शो का काउंट डाउन शुरू हो गया है। शो में सुरभि, रोमिल, श्रीसंथ, सोमी, दीपक, करणवीर और दीपिका ही बचे हैं। शो के फिनाले से पहले ही सलमान खान ने शो के विजेता का बातों-बातों में खुलासा कर दिया है। सलमान खान की नजरों में रोमिल चौधरी इस सीजन के विनर हो सकते हैं क्योंकि वीकेंड का वार में उन्होंने बातों-बातों में रोमिल से कहा कि वह एक बार फिर एक्टिव हो जाएं और अपना पहले वाला खेल जारी रखें क्योंकि लोगों को वही खेल पसंद आ रहा है। 

पढ़ें: सलमान खान बातों-बातों में कर बैठे बिग बॉस 12 के विजेता का खुलासा, उसे संभलकर खेलने को कहा 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manoj bajpayee - फोटो : file photo
इन फिल्मों को मिला क्रिटिक्स च्वॉइस शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स
मुंबई में 15 दिसंबर को एक भव्य समारोह में फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड एंड मोशन कंटेंट ग्रुप ने अपने पहले क्रिटिक्स च्वॉइस शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान किया। 'संभवत:' और 'तुंग्रस' ने ब्लैक कैट के साथ जीत दर्ज की। दस श्रेणियों बेस्ट फिल्म-फिक्शन, बेस्ट फिल्म-नॉन फिक्शन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-फिक्शन, बेस्ट डायरेक्टर-नॉन फिक्शन, सर्वश्रेष्ठ लेखक, सर्वश्रेष्ठ एडिटर, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर और सर्वश्रेष्ठ स्कोर में पुरस्कार के लिए पांच सौ प्रविष्टियां मिली थीं।

पढ़ें: देश के पहले क्रिटिक्स च्वॉइस शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स, इन 2 फिल्मों ने मारी बाजी, देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें