फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड से अचानक गायब था फिल्मों का ये इंस्पेक्टर, अब 10 साल बाद फिर से होने जा रही है वापसी

Mon, 17 Dec 2018 08:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
suresh oberoi
एक शख्स अपनी जेब में 400 रुपए और आंखों में हजारों सपने लेकर मुंबई आया था।  पहले पाकिस्तान से हैदराबाद और फिर मुंबई में आकर स्ट्रगल करना इनके लिए आसान नहीं था । आज ये शख्स बॉलीवुड का पॉपुलर सेलेब्रिटी बन चुका है और अपने टैलेंट के दम पर करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक बन गया है । हम बात कर रहे हैं सुरेश ओबेरॉय की। 
विज्ञापन

2 of 7
suresh oberoi
जी हां, सुरेश ओबेरॉय बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो फिल्मों में छोटे रोल निभाएं या बड़े, उनकी दमदार आवाज हीरो पर भारी पड़ जाती थी । सुरेश ओबेरॉय आज अपना 71वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । सुरेश ओबेरॉय का जन्म बलूचिस्तान के क्वेटा में हुआ था । 
विज्ञापन

3 of 7
suresh oberoi
सुरेश ओबेराॅय ने अपना करियर रेडियो से शुरू किया था । इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू की और फिर फिल्मों में ट्राई किया । उन्होंने 80 से 90 के दशक में कई सारी हिट फिल्में दीं । सुरेश ओबेरॉय के परिवार की मेडिकल स्टोर की चेन चलती थी । ओबेरॉय स्कूल में पढ़ाई के दौरान स्पोर्ट्स में भी काफी इंट्रेस्ट लेते थे । 

4 of 7
suresh oberoi - फोटो : instagram
सुरेश ओबेरॉय टेनिस और स्विमिंग में चैंपियन थे । साथ ही ब्वॉय स्काउट में उन्हें प्रेसिडेंट अवॉर्ड भी मिला था । पिता के निधन के बाद ओबेरॉय ने अपने परिवार की फार्मेसी चेन को संभालना शुरू कर दिया । इतने सारे टैलेंट होने के अलावा सुरेश पंजाबी, हिंदी, उर्दू, इंग्लिश, तेलुगु और तमिल भाषा बोलने में भी पर्फेक्ट हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
suresh oberoi
सुरेश ओबेरॉय ने फिल्म 'जीवन मुक्त' से अपना करियर शुरू किया था । इसके बाद 1980 में 'एक बार फिर' में उन्हें लीड रोल मिला था । सुरेश ओबेरॉय की पॉपुलर फिल्मों में 'कर्तव्य', 'एक बार कहो', 'सुरक्षा' और 'खंजर' जैसी फिल्में हैं । सुरेश ओबेरॉय ने ज्यादातर फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है । 
विज्ञापन

6 of 7
suresh oberoi
साल 2000 से पहले सुरेश ओबेरॉय हर एक साल में 5 फिल्में देते थे । करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सुरेश ने साल 2009 से फिल्मों से दूरी बना ली है । साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'वर्ल्ड कप' में काम किया था । इसके बाद साल 2013 में एक कन्नड़ फिल्म भी की थी । इसके बाद से वो फिल्मों से दूर हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
suresh oberoi
अब 2019 में सुरेश ओबेरॉय फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में वो 'पेशवा बाजीराव' का किरदार निभा रहे हैं । इसके अलावा सुरेश ब्रह्माकुमारीज जैसी मेडिटेशन ऑर्गनाइजेशन से भी जुड़े हुए हैं । सुरेश ओबेरॉय का बेटा विवेक ओबेरॉय भी बॉलीवुड में एक्टिव है । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें