फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अपनी ही सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल से हटाए गए ये सितारे, इस अभिनेता के हाथ से तो गई थीं दो बड़ी फिल्में

Fri, 17 Sep 2021 10:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ब्लॉकबस्टर देकर भी इन सितारों के हाथ से फिसली सीक्वल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फिल्मों का सीक्वल बनना आम बात हो गई है। किसी फिल्म के हिट या सुपरहिट होने पर मेकर्स इसकी डिमांड को देखते हुए फिल्म का अगला भाग जरूर बनाते हैं। कई बार यह फिल्में एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। वहीं, कई बार इन फिल्मों में उसी बैकग्राउंट की अलग कहानी दिखाई जाती है। इन फिल्मों को सफल बनाने में इसके कलाकार का भी बड़ा योगदान होता है। ऐसे में अक्सर किसी फिल्म के अगले भाग में उसी कलाकार को जगह दी जाती है। लेकिन, कई बार सुपरहिट फिल्में देकर भी कुछ कलाकारों को इसके सीक्वल में जगह नहीं मिलती। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिन्हें अपनी ही हिट फिल्म के सीक्वल से किया गया रिप्लेस-

अक्षय कुमार- भूल भूलैया 2

बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक भूल-भूलैया में अक्षय कुमार की जबरदस्त कॉमेडी ने हर किसी का मनोरंजन किया था। हालांकि, इस फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी के बाद भी इसके सीक्वल से अक्षय कुमार को हटा किया गया है। जिसके बाद इस फिल्म के अगले भाग में एक्टर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अरशद वारसी- जॉली एलएलबी - फोटो : सोशल मीडिया

 

 

अरशद वारसी- जॉली एलएलबी 2
अरशद वारसी स्टारर बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी (Jolly LL.B) में अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में एक गंभीर मुद्दे को उजागर किया था। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। लेकिन, मेकर्स ने इसके सीक्वल से अरशद वारसी को रिप्लेस कर अक्षय कुमार को मौका दिया।

 

विज्ञापन

3 of 8
करीना कपूर खान - गोलमाल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान - गोलमाल 4

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गोलमाल सीरीज की दूसरी फिल्म में एक्ट्रेस रिमी सेन को रिप्लेस किया था। हालांकि, बाद में इस फिल्म की चौथे सीक्वल यानी गोलमाल 4 में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था।

4 of 8
काजल अग्रवाल- सिंघम - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल- सिंघम रिटर्न्स
अजय देवगन स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम से साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन, इस फिल्म के सीक्वल सिंघम रिटर्न्स में काजल की जगह करीना कपूर खान ने ले ली थी।
विज्ञापन

5 of 8
इमरान हाशमी- वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी- वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में गैंगस्टर शोएब खान के किरदार में नजर आने वाले इमरान हाशमी ने इस रोल के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। हालांकि, बाद में इस फिल्म के अगले भाग यानी वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में अक्षय कुमार ने उनकी जगह ले ली।

विज्ञापन

6 of 8
अक्षय कुमार- वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार- वेलकम बैक

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म के सीक्वल से हटाए जा चुके हैं।  वेलकम जैसी सुपरहिट फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अक्षय को इसकी सीक्वल वेलकम बैक से जॉन अब्राहम से वजह से हटा दिया गया।

विज्ञापन

7 of 8
सैफ अली खान- रेस - फोटो : सोशल मीडिया

 

सैफ अली खान- रेस 3

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को रेस सीरीज की पहली और दूसरी सुपरहिट फिल्म करने के बाद इस फिल्म से हटा दिया गया। फिल्म के तीसरे पार्ट में उनकी जगह एक्टर सलमान खान की एंट्री हो गई।

विज्ञापन

8 of 8
अभिषेक बच्चन- बंटी और बबली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन- बंटी और बबली 2

सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली के अगले भाग यानी बंटी और बबली 2 में एक्टर अभिषेक बच्चन की जगह सैफ अली खान को कास्ट किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें