हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद पान मसाला का विज्ञापन किया था, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया था, अब अमिताभ बच्चन ने खुद इस विज्ञापन को करने की वजह बताई है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने समय से जुड़ा एक पोस्ट करते हुए लिखा था- 'एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे!' इस पोस्ट में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'प्रणाम सर, आपसे एक बात पूछनी है। क्या जरूरत है आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा। फिर क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियों में?' इस कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने अपना पक्ष रखा।दरअसल बिग बी ने हाल ही में कमला पसंद का विज्ञापन किया है। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। फैंस को अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत का कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई। हालांकि अब बिग बी ने साफ-साफ इसके पीछे की वजह बताई है।
जवाब-सवाल: कमला पसंद का विज्ञापन करने पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, बोले- पैसे मिलते हैं इसलिए सोचना पड़ता है