बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और सुपरस्टार इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर तड़का है, साथ ही कुछ इमोशनल सीन्स भी हैं। इसमें दिखाया गया है कि अपने चहेते सुपरस्टार के लिए मर-मिटने को तैयार रहने वाले प्रशंसक के आत्मसम्मान को जब ठेस पहुंचती है तो उस पर क्या बीतती है। कॉमेडी के तड़के के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ फैंस अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की खूब तारीफ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि ट्विटर पर यूजर्स की इस ट्रेलर को लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं हैं।