बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्म ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खाकी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी हिट फिल्में दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थीं। अब फिल्ममेकर ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ से काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म से करीब 26 साल बाद वह सनी देओल संग काम कर रहे हैं। हाल ही में, राजकुमार संतोषी ने फिल्मों को लेकर अपने विचार साझा किए।