अक्सर कहा जाता है कि सुपरस्टार और प्रशंसक का रिश्ता भक्त और भगवान सरीखा होता है। फैंस अपने चहेते सितारे को पूरी शिद्दत से चाहते हैं। हमेशा उनकी इच्छा रहती है कि अपने फेवरेट स्टार से एक मुलाकात हो जाए। अब सोशल मीडिया और सेल्फी के इस दौर में फैंस अपने फेवरेट सितारों से मुलाकात के साथ ही उनके संग एक अदद सेल्फी का सपना भी संजोने लगे हैं। फिल्म 'सेल्फी' भी कुछ यही कहानी कहती है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'सेल्फी' का ट्रेलर आज आउट हो गया है। ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर तड़का है, साथ ही कुछ इमोशनल सीन भी हैं। इसमें दिखाया गया है कि अपने चहेते सुपरस्टार के लिए बिछने को तैयार रहने वाले प्रशंसक के जब आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है तो उस पर क्या बीतती है।