कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की लास्ट फिल्म 'फ्रेडी' दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया एफ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। कार्तिक के आगामी फिल्मों की बात करें तो वह एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आएंगे। इसके बाद कार्तिक फिल्म 'आशिकी 3' का हिस्सा बनेंगे, जिसे अनुराग बसु निर्देशित करेंगे।