फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज और अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य अस्पताल में भर्ती

Sat, 12 Jun 2021 01:18 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयशा सुल्ताना, चंद्रशेखर वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कई दिनों से केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप विवादों में है। इस बीच अब लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार यानी 10 जून को फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। आयशा पर टेलीविजन पर बहस के दौरान 'जैविक हथियार' वाली टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब्दुल खादर का कहना है कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए 'जैविक हथियारों' का इस्तेमाल किया है। खबरों की मानें तो आयशा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 बी (अभद्र भाषा) के तहत मामला दर्ज किया है।


'जैविक हथियार' वाली टिप्पणी पर कार्रवाई: फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, लगे हैं गंभीर आरोप
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रशेखर - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 97 साल के हैं। लोग आज इस दिग्गज कलाकार को ‘चंद्रशेखर साब’ के नाम से पुकारते हैं। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।  चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे। 


हेल्थ अपडेट: बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है। उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं।


मुंबई: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज, महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां गर्भवती हैं। उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर सामने आई है जिसके बाद अभिनेत्री के प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लग गई है। नुसरत को लेकर चल रही रिपोर्टों के मुताबिक, वह छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उनके पति निखिल जैन को इस खबर की जानकारी नहीं है। निखिल ने साफ कहा है कि नुसरत छह महीने से उनसे अलग रह रही हैं।खुद निखिल ने यह बात कही है कि नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ रह रही हैं। ऐसे में उन्हें इस आने वाले बच्चे की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है। 


पहली तस्वीर: बेबी बंप के साथ दिखीं नुसरत जहां, पति निखिल जैन का आरोप- ये बच्चा मेरा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 जून को एक साल हो जाएगा। अभिनेता के निधन की जांच अभी जारी है। हाल ही में एनसीबी ने एक्शन लेते हुए सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया। सिद्धार्थ 26 मई से जेल में हैं। ऐसे में अब सिद्धार्थ पिठानी ने जमानत मांग की। जिसके बाद सिद्धार्थ के वकील तारक सैय्यद ने जमानत याचिका दाखिल की और जमानत की गुहार लगाई। वहीं, शुक्रवार यानी 11 जून को इस मामले में मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने सिद्धार्थ पिठानी द्वारा दायर जमानत याचिका पर एनसीबी से 16 जून तक जवाब मांगा है। 


एसएसआर केस: सुशांत के रूममेट पिठानी की जमानत पर सुनवाई जल्द, एनसीबी से 16 जून तक मांगा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें