कोरोना काल में थिएटर्स बंद पड़े हैं ऐसे में ओटीटी दर्शकों को बीच मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बनकर सामने आया है। ओटीटी पर फिल्में तो काफी समय से सामने आ रहीं थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों में वेब सीरीज ने फैंस को मनोरंजन का अलग ही रूप दिखाया है। महामारी के चलते ओटीटी को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। अब पहले की तुलना में बहुत से धमाकेदार कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। ओटीटी की लोकप्रियता ने बहुत से कलाकारों को भी फायदा पहुंचाया है जो काफी समय से फिल्मों और ओटीटी से जुड़े थे, लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल पा रही थी जिसके वो हकदार है।
ये हैं ओटीटी के सबसे पसंदीदा कलाकार
सिर्फ मेन स्ट्रीम के सितारे ही नहीं बल्कि बहुत से नए कलाकारों को भी अपने हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। मीडिया कंसल्टेंटफर्म ऑरमेक्स मीडिया ने ऐसे ही टॉप 10 सितारों की सूची तैयार की है। ये सूची मई महीने में सितारों की लोकप्रियता के आधार पर बनाई गई है। इस सूची को साझा करते हुए ऑरमेक्स ने ट्विटर पर बताया है कि ये वो कलाकार हैं, जो दर्शकों को ओटीटी पर सीधे रिलीज होने वाली फिल्में या वेब सीरीज देखने के लिए मजबूर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन कलाकारों के बारे में।