हंसल मेहता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार की शाम आठ बजे से ही पार्टी में इंडस्ट्री के सितारों के आने का सिलसिला शुरू गया। लेकिन सबकी निगाहें इस सीरीज के रचयिता हंसल मेहता पर टिकी हुईं थी। हंसल मेहता की एंट्री रात साढ़े दस बजे जैसे ही पार्टी में एंट्री हुई, तो पार्टी की रौनक बढ़ गई। अभिनेता गगन देव रियार ने हंसल मेहता, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, सीरीज के निर्माता समीर नायर, निर्देशक तुषार हीरानंदानी और टीम के बाकी सदस्यों के साथ केक काटकर सीरीज की सफलता का जश्न मनाया।