कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी-स्टारर 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन 14 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं दूसरे दिन भूल भुलैया 2 के कारोबार में 28 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखने को मिला है। कंगना रणौत की 'धाकड़' की बात करें तो इसके दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। यहां जानिए शनिवार का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट..