फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं। नौ मार्च को दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया। मगर, अपने चाहने वालों की यादों में वह आज भी जिंदा हैं। सतीश कौशिक यारों के यार थे। उन्होंने बहुत कीमती दोस्त कमाए, जिनमें अनपुम खेर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। सतीश कौशिक के दोस्तों ने 13 अप्रैल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें सभी ने अपनी-अपनी तरह से सतीश कौशिक को याद किया। इवेंट के आखिर में सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने पिता के नाम लिखी चिट्ठी पढ़ी। इसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल भारी हो गया।