बॉलीवुड की प्ले बैक सिंगर मौली दवे आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 3 जून 1987 को अहमदाबाद में हुआ था। वह छोटे पर्दे के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा 2007 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मौली का परिवार होस्टन टेक्सास में शिफ्ट हो गया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके जीवन से जुड़ी जानकारी आपको बताने जा रहे है।