फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल की डेटिंग को लेकर तेज हुईं चर्चाएं, ये वीडियो है वजह

Fri, 14 Oct 2022 12:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान, शुभमन गिल - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है, जिन्होंने कम ही समय में काफी पॉपुलैरिटी पाई है। फिलहाल इस समय सारा अली खान अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के एक दूसरे को डेट करने की जानकारी सामने आ रही है और पहले दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। अब इसी बीच दोनों के लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 

Sapna Choudhary: दुल्हन के लिबास में सजी सपना ने पति की आरती उतार खोला व्रत, वीडियो शेयर कर कहा- कहे तोसे सजन

विज्ञापन

2 of 4
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
होटल से बाहर निकलते हुए वायरल हुआ वीडियो
ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें सारा अली खान एक होटल से साथ में बाहर निकलते देखा जा सकता है। वहीं इस छोटी क्लिप में किसी शख्स की एक झलक भी दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि वह क्रिकेटर शुभमन गिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान के लहंगा ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/saraalikhan95
वायरल हुआ फ्लाइट का वीडियो
फिलहाल इसके अलावा एक फ्लाइट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सारा और शुभमन गिल के साथ में होने का दावा किया जा रहा है। सारा को सेल्फी लेते भी देखा जा सकता है।  ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक बार फिर से फैंस के बीच दोनों की डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है और लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे सारा और विक्की
बात करें वर्क फ्रंट की तो सारा अली खान और विक्की कौशल जल्दी ही निर्माता-निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वह अक्सर शूट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं, जिनमें दोनों कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है।
 

Aye Zindagi Tax Free: राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘ऐ जिंदगी’, निर्माता ने सरकार को कहा- धन्यवाद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें