फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trolling: अक्षय की लेट नाइट पार्टी और ऋषभ पंत के लिए उर्वशी का प्यार, पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सेलेब्स

Fri, 14 Oct 2022 12:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
उर्फी जावेद, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेप्रेमी बॉलीवुड सेलेब्स पर अपनी नजरें बनाए रहते हैं। हर कोई फिल्मी कलाकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहता है और सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताते हैं। लेकिन कई बार मनोरंजन जगत के कलाकार कुछ ऐसी हरकतें भी कर देते हैं, जिस वजह से वह लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। इस हफ्ते भी कई कलाकार लोगों के गुस्से का शिकार हुए हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 9
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में एक बात कही जाती है कि वह लेट नाइट पार्टियों में शरीक नहीं होते हैं। वह अनुशासित दिनयर्चा का पालन करते हैं। खिलाड़ी कुमार अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक वह सवेरे चार बजे उठने वाले लोगों में शुमार हैं। यही वजह है कि वह रात को समय पर सोते हैं और अक्सर लेट नाइट होने वाली पार्टीज में जाने से बचते हैं। अक्सर फैंस भी एक्टर की इस आदत की खूब तारीफ करते हैं। मगर, अक्षय कुमार हाल ही में एक लेट नाइट पार्टी में नजर आए। इसके बाद से नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

Akshay Kumar: लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?
 
विज्ञापन

3 of 9
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 अक्टूबर को सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन बात की जानकारी दी थी। शादी के महज चार महीने बाद ही दोनों ने इस खबर के माध्यम से फैंस को चौंका दिया था। इस खबर के बाद से सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद के बीच विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा है- सबकुछ आपके पास एक सही समय पर आता है, इसलिए धैर्य रखें। बता दें कि कपल शादी के कुछ महीने बाद ही माता-पिता बनने पर ट्रोल हो रहा है।

Nayanthara-Vignesh: सेरोगेसी विवाद के बीच विग्नेश शिवन ने साझा किया पोस्ट, आलोचकों से कहा- धैर्य रखें
 

4 of 9
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और घर के सदस्यों ने अपना असली रूप दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसका हालिया सबूत शालीन भनोट द्वारा की हरकत है। हाल ही में आए एपिसोड में शालीन, बिग बॉस हाउस में आए डॉक्टर से बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शालीन की सेहत को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस ने घर के भीतर डॉक्टर को भेजा था। लेकिन, शालीन ने डॉक्टर से बातचीत के दौरान बदतमीजी करनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस में डॉक्टर से बदतमीजी कर बुरे फंसे शालीन भनोट, यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए
विज्ञापन

5 of 9
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने काम और लुक्स के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल अक्सर उर्वशी रौतेला का नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस अपनी नई पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उर्वशी रौतेला ने लेटेस्ट पोस्ट में एडवांस में करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। बस इसी के बाद से लोग एक बार फिर से उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं और इसे ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं। उर्वशी इस पोस्ट पर जमकर ट्रोल भी हो रही हैं।

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, लोग बोले- ये ऋषभ पंत के लिए है...
विज्ञापन

6 of 9
उर्फी जावेद, अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल में अंजलि और उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों उर्फी के गाने 'हाय हाय रे मजबूरी' पर डांस करती नजर आई थीं। दोनों के इस वीडियो को कुछ लोगों ने पसंद किया था, तो ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया था। वहीं, आज करवा चौथ के मौके पर दोनों का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

सजना के लिए साड़ी पहन अंजलि अरोड़ा-उर्फी जावेद ने लगाए ठुमके, ट्रोल्स ने वायरल एमएमएस को लेकर कीं भद्दी टिप्पणियां
विज्ञापन

7 of 9
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते गुरुवार को देशभर में करवाचौथ की धूम थी। आम से लेकर खास तक हर किसी ने इस त्योहार को धूम-धाम से मनाया और पति की लंबी उम्र के लिए कामना की। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। मौनी रॉय, गीता बसरा, रवीना टंडन, सुनीता कपूर, कटरीना कैफ समेत अन्य अभिनेत्रियों ने भी इस त्योहार को मनाया। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन समेत अन्य अभिनेत्रियां अनिल कपूर के घर पर इकट्ठा हुईं और एकसाथ सभी ने इस त्योहार का आनंद लिया।

Raj Kundra: छलनी से मुंह छिपाकर अनिल कपूर के घर पहुंचे राज कुंद्रा, यूजर्स बोले- चांद भी मत देखना दाग लग जाएगा

8 of 9
करण जौहर - फोटो : Social Media
करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा, कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। करण कुछ न भी करें तब भी विवादों का हिस्सा बन जाते हैं और इसी वजह अक्सर ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड होता है। हालांकि, इन सबके बावजूद करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें इंस्टाग्राम या ट्विटर पर बताते रहते हैं। लेकिन अब करण जौहर ने अचानक ही ट्विटर को अलविदा कह दिया है। करण के इस फैसले से उनके फैंस हैरान रह गए हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है।

Karan Johar: आखिर क्यों करण जौहर ने अचानक छोड़ा ट्विटर? बोले- 'शांति चाहता हूं...
विज्ञापन

9 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके इस एड की कुछ लोग सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं और इसे हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश बता रहे हैं। इस बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने भी इस विज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Vivek Agnihotri: आमिर के विज्ञापन पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कहा- बकवास के बाद कहते हैं कि हिंदू उन्हें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें