फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पैपराजी ने पूछा- विक्की भाई शादी कब कर रहे? सारा अली खान ने अचानक दे दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 10 Nov 2021 08:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
उरी अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि कटरीना और विक्की दिसंबर में शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैट और विक्की राजस्थान में शादी करने वाले हैं। हाल ही में विक्की कौशल और सारा अली खान पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए। इस दौरान विक्की कौशल से पूछ लिया गया कि वह शादी कब कर रहे हैं। अब इस सवाल के जवाब में विक्की तो चुप रह गए लेकिन सारा अली खान की हंसी निकल गई।

विक्की की शादी पर सारा ने दी प्रतिक्रिया

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सारा और विक्की कैमरे में पोज दे रहे हैं। इसी दौरान विक्की से सवाल पूछा गया कि- विक्की भाई शादी कब है? इस पर सारा हंसने लगी। हालांकि इन खबरों पर अभी तक कटरीना और विक्की की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि विक्की और कटरीना ने कबीर खान के घर में चुपचाप रोका कर कर लिया है। हालांकि उनकी टीम ने कह दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की और कैट की शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की ने हाल में कहा कि वह ऐसे सवाल का क्यों जवाब नहीं देते हैं। विक्की ने कहा कि, 'अगर मैं सच बोलू तूं तो मेरे पास वह मेंटल स्पेस ही नहीं था क्योंकि मैं शूट के बीच में था। वहीं कैटरीना से पूछा गया कि वह विक्की कौशल से कब शादी कर रहे हैं इस पर कटरीना ने कहा कि यह एक ऐसा सवाल है जो उनसे 15 साल से पूछा जा रहा है'।

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आए विक्की कौशल और सूर्यवंशी एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुंबई के जुहू में एक अपार्टमेंट के लिए एक बड़ी राशि का भुगतान करेंगे। इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद यह कपल भारतीय किक्रेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर उनके फैंस काफी बेकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा अपनी शादी के बाद जुहू में एक आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल ने इस घर को खरीदने के लिए मोटी रकम अदा की है। जानकारी के मुताबिक विक्की ने जुहू के राजमहल में एक बेहद आलीशान इमारत में 60 महीने यानी 5 साल के लिए एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। उन्होंने जुलाई 2021 में 8वीं मंजिल का अपार्टमेंट किराए पर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें