प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराया। प्रियंका आज बॉलीवुड फिल्मों में कम और हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं। हालांकि भले ही वो कहीं भी हों, लेकिन अपनी जड़ों से वो हमेशा जुड़ी रही हैं। आज के समय में प्रियंका हर निर्देशक-निर्माता की टॉप लिस्ट में हैं, लेकिन जब प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत की थी वो अधिकतर फिल्मों में सेकेंड लीड के रूप में नजर आईं।
शाहरुख खान के इस बर्ताव से डर गई थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में लगातार संघर्ष करती गईं और आगे बढ़ती गईं। प्रियंका ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान सनी देओल, अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया। लेकिन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम करते हुए प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वो काफी डर गईं और अपनी लाइनें तक भूल गईं। इस बात का जिक्र खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान किया था।