फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या से क्या हो गई सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की हालत, ठेले पर करनी पड़ी शॉपिंग

Thu, 14 Jun 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमृता सिंह और सारा अली खान
हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई। इसमें अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ शॉपिंग करती नजर आईं। मां-बेटी हैदराबाद के चूड़ी बाजार में देखी गईं। दरअसल सारा इन दिनों हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'सिम्बा' के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर रही हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lad bazar
अब बात हैदराबाद की हो तो वहां का लाड बाजार उर्फ चूड़ी बाजार बहुत लोकप्रिय है और जो भी इस शहर में आता है वो इस बाजार में घूमने का मौका नहीं छोड़ता भले ही वो कितना बड़ा सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो। इसी वजह से सारा भी इस बाजार में घूमने निकलीं तो उनकी मां भी अपनी लाडली के साथ चल दीं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
amrita singh with sara ali khan
शॉपिंग करते हुए किसी फैन ने उनकी तस्वीर खींच ली और इसे इंटरनेट पर डाल दिया। तस्वीर में मां-बेटी बेहद ही सिंपल लुक में नजर आईं। बाजार में एक ठेले पर आम लोगों की तरह सामान खरीदते हुए इनकी फोटो पर यूजर्स अच्छे कमेंट दे रहे हैं।
 

 

4 of 6
रणवीर सिंह
बताते चलें कि 'सिम्बा' की शूटिंग हैदराबाद के मशहूर रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। पिछले दिनों शूटिंग के दौरान का एक वीडियो रोहित शेट्टी ने पोस्ट किया था। इस फनी वीडियो में रोहित और रणवीर सारा के साथ मजाकिया अंदाज में थे और सारा से कहते हैं कि वो अपनी मां अमृता सिंह की तरह दिखती हैं। रोहित ने सेट के अंदर से सारा की एक तस्वीर भी दिखाई है।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
sara ali khan
इससे 'सिम्बा' में वो कैसे दिखेंगी इस बारे में पता चल गया है। सैफ अली खान की बेटी को आधुनिक जमाने की बसंती कहा जा सकता है क्योंकि तस्वीर में उनका लुक कुछ ऐसा ही है। वहीं रणवीर सिंह सिम्बा में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan
उल्लेखनीय है कि 'सिम्बा' में नजर आने वाली सारा अली खान के लिए यह फिल्म दूसरी फिल्म होगी क्योंकि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। सारा को दोनों फिल्मों की शूटिंग साथ में पूरी करनी है। क्योंकि 'केदारनाथ' नवंबर में रिलीज होगी और 'सिम्बा' अगले महीने दिसंबर में पर्दे पर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें