सारा अली खान
- फोटो : Instagram
पहली तस्वीर में सारा नमाज अदा करती दिख रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा पहना हुआ है, दुआ में हाथ उठाए खुदा से सजदा करते दिख रही हैं। सारा की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। दूसरी तस्वीर गुलमर्ग के बाबा रेशी की है जहां वो मन्नत का धागा बांधते नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दोस्त के साथ इस जगह की तस्वीर साझा की है। सारा पहले भी मां अमृता और भाई इब्राहिम अली खान के साथ यहां आ चुकी हैं।