फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा का जन्मदिन: बचपन में ऐसी लगती थीं सैफ की लाडली, फिल्मों में आने के बाद बदला लुक

Thu, 12 Aug 2021 01:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा आली खान ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। सैफ की लाड़ली सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके साथ इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अपनी पहली ही फिल्म से सारा ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। आज की युवा अभिनेत्रियों में सारा अली खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक प्रशंसकों की लिस्ट हैं। वजह सारा अली खान का हर पल अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया द्वारा जुड़े रहना। आज सारा अली खान का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाएंगे।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं सारा

सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 में हुआ था। वो सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान फिल्मों में सक्रिय होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर उनके चुलबुले अंदाज और व्यवहार के लिए खूब पसंद किया जाता है। सारा अली खान अक्सर अपने बचपन से लेकर बड़े होने और खुद को ट्रान्सफॉर्म करने का पूरा सफर प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। वो आज से नहीं बल्कि बचपन से ही बेहद क्यूट हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सबा अली खान-सारा अली खान और इब्राहीम अली खान - फोटो : Instagram
बचपन में बेहद क्यूट थीं सारा अली खान

सारा अली खान की कई बचपन की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। उनके खुशमिजाजी अंदाज के साथ-साथ प्रशंसक उनकी क्यूटनेस को भी पसंद करते हैं। उनके बचपन की तस्वीरों को देखने के बाद तो प्रशंसक खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाते। सारा अली खान अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें साझा करती हैं। चलिए देखते हैं उनकी तस्वीरें।
विज्ञापन

3 of 7
सारा अली खान - फोटो : Instagram
अक्सर यादों को करती हैं ताजा

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम द्वारा अपने बचपन की कई यादों को ताजा किया है। केदारनाथ अभिनेत्री सारा जितनी प्यारी अभी लगती हैं उतनी ही मासूम वो बचपन में भी लगती थीं। ये तस्वीर सारा ने ईद के मौके पर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया साझा की थी। जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी थी। बड़े होने के साथ-साथ बचपन में भी सारा कमाल की लग रही हैं।
 
 

4 of 7
सारा अली खान - फोटो : Instagram
मां को देती हैं सफलता का क्रेडिट

सारा अली खान की परवरिश उनकी मां अमृता सिंह ने की है। सारा अली खान आज जो भी अपने जीवन में हैं वो उसका पूरा क्रेडिट अपनी मां अमृता सिंह को देती हैं। अमृता सिंह ने अपने दोनों ही बच्चों को काफी संस्कार दिए हैं। इस तस्वीर में नन्ही सारा अली खान अपनी नानी की गोद में हैं और साथ में उनकी मां अमृता सिंह भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सारा अली खान - फोटो : Instagram
बचपन से ही स्टाइलिश हैं सारा अली खान

सारा अली खान आज जितनी स्टाइलिश हैं उतनी ही स्टाइलिश वो अपने बचपन में थीं और इसका सबूत हैं उनकी ये तस्वीर। इस तस्वीर को देखने के बाद ये साफ जाहिर होता है कि बचपन से ही उन्हें सजने संवरने का शौक रहा है। सारा ने अपनी एक तस्वीर और साझा की थी जिसमें वो लाल रंग का लहंगा पहनी हुई नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने कई जेवर भी पहने थे। सारा के बचपन की तस्वीरों को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram
पिता सैफ के भी करीब हैं सारा अली खान

भले ही सारा अली खान की परवरिश उनकी मां अमृता सिंह के द्वारा हुई हो, लेकिन वो अपने पिता सैफ अली खान से भी काफी करीब हैं। बचपन में सारा अली खान अपने पिता के साथ शूटिंग पर भी जाया करती थीं। शूटिंग के सेट से पिता सैफ के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा अली खान - फोटो : Social Media
फिल्मों में आने के लिए घटाया वेट

सारा अली खान बचपन से ही गोलू-मोलू रही हैं। उन्हें प्रशंसक उस रूप में भी कफी पसंद करते थे। लेकिन सारा ने फिल्मों में आने से पहले अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया। सारा पहले बहुत मोटी थीं। सारा अली खान को उनके जन्मदिन के खास मौके पर अमर उजाला टीम की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें