हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद से सपना की पॉपुलरिटी में और इजाफा हुआ है। आज वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। यही नहीं उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उनका अब तक का सबसे बोल्ड लुक दिखा है। तस्वीरों में सपना ने ब्लैक कलर का पारदर्शी टॉप पहना है। साथ ही उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया है। ब्लैक कलर के सनग्लासेस उन पर काफी फब रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में सपना चौधरी ने वन शोल्डर टॉप के साथ स्कर्ट पहना हुआ है। तस्वीरों को देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। सपना पहले से काफी फिट दिख रही हैं। ग्लैमर लुक से वो अभिनेत्रियों को भी मात दे रही हैं।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने साड़ी में भी एक तस्वीर शेयर की। सपना ने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहना है। साथ ही उन्होंने बालों को वन साइडेड खुला रखा है। सपना की इन तस्वीरों पर फैंस के खूब लाइक्स आ रहे हैं।
सपना भले ही यहां बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हों लेकिन वो डांस करते वक्त सलवार सूट ही पहनती हैं। एक इंटरव्यू में सपना से उनके सादे लुक के बारे में पूछा गया। सपना ने कहा था- 'सलवार सूट में डांस करते हुए मैं सहज महसूस करती हूं। बैकलेस पहनकर स्टेज शो करना मुझे सही नहीं लगता। मेरे शो में परिवार भी शामिल होते हैं। ऐसे में मुझे सलवार सूट पहनकर डांस करना ही ठीक लगता है।'