सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
दोनों खान सुपरस्टार्स के साथ काम करने को लेकर सान्या का कहना है, 'मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि अपने करियर में मुझे 'दंगल' और 'जवान' जैसी फिल्में मिलीं। 'दंगल' में बबीता और 'जवान' में ईरम, दोनों ही मजबूत किरदार हैं। 'दंगल' ने एक एक्टर के रूप में मेरी नींव मजबूत की और मुझे बेहतर तरीके से तैयार किया। मैंने पिछले सात वर्षों में जिन फिल्मों का हिस्सा रही हूं, उन सभी के लिए मैंने बहुत मेहनत की है'।