आज अभिनेता संजीव कुमार की पुण्यतिथि है। वर्ष 1985 को दिग्गज अभिनेता आज ही के दिन यह दुनिया छोड़ गए थे, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वह आज भी अपने प्रशंसकों की यादों में जिंदा हैं। संजीव कुमार अपने दौर के शानदार एक्टर्स में शुमार रहे हैं। इंडस्ट्री में सचिन पिलगांवकर के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती थी। यूं तो दोनों की उम्र में एक अंतर था और सचिन उनसे काफी छोटे थे। लेकिन, दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ दिल के राज साझा कर लिया करते थे। एक बार एक बातचीत के दौरान सचिन पिलगांवकर ने वह मार्मिक किस्सा साझा किया था, जब वह संजीव कुमार से मिलने जा रहे थे और वह उनकी आखिरी मुलाकात बन गई।