शुक्रवार को तीन अलग-अलग जॉनर की बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर फीकी शुरुआत करने वाली इन तीनों ही फिल्मों की कमाई दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कुछ खास नहीं रही। एक ओर कटरीना कैफ की 'फोन भूत', सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' और जान्हवी कपूर की 'मिली' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम साबित हो रही है, तो दूसरी ओर छह हफ्ते बाद भी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का जलवा कायम है। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...