फिल्म 'डीएफओ'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में डीएफओ की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश कुमार मिश्रा का मानना है कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक कहानी पर आधारित है। यश कुमार मिश्रा कहते हैं, 'यह फिल्म एक काल्पनिक घटना पर आधारित फिल्म है, जिसकी कहानी बेहद नायाब और मनोरंजक है। इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अहम है और मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित भी हूं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और मैं कोशिश करूंगा कि फिल्म की कहानी के साथ न्याय करते हुए दर्शकों को एक असाधारण मनोरंजन वाली फिल्म दे सकूं।'