फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photo: डेब्यू से पहले ही शनाया ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 23 Mar 2022 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म बेधड़क से वह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी में हैं। अपने डेब्यू से पहले ही शनाया काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोवर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इसी बीच अब शनाया एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, शनाया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले ही लग्जरी कार खरीद ली है। सोशल मीडिया पर कार के साथ उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑडी ने शेयर की तस्वीर
शनाया की तस्वीर को ऑडी के मुंबई वेस्ट इंस्टाग्राम पेज ने शेयर की है। इस फोटो में वह वाइट टॉप में नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'सुपरस्टार संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अब हमारे ऑडी Q7 की मालकिन हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
80 लाख की है कार
यह कार दो वैरिएंट में उपलब्ध है। प्रीमियम प्लस की कीमत 80 लाख रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनाया ने प्रीमियम प्लस कार खरीदी है। शनाया की कार की कीमत सुनकर कई लोगों को हैरानी हो रही है। इस कार की जितनी कीमत है उतने में कोई भी इंसान एक आलीशान घर खरीद सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
डेब्यू करने वाली हैं शनाया
शनाया जल्द ही करण जौहर की प्रोडक्शन में बन रही फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। हाल ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म में उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। इससे पहले शशांक हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें