विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा- 'भारत, मानवता, शत-शत नमन, कृतज्ञ।' वहीं, शेयर किए गए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरा देश बदल रहा है। वहीं एक अन्य ने लिखा, भारत की पहचान है मानवता। वहीं एक और यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया- पहली बार है जब छोटे शहर के लोग भी फिल्मों का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई लोग इस ऑटो ड्राइवर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
