फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: संजय कपूर ने पहली ही फिल्म से जीत लिया था दर्शकों का दिल, लेकिन नहीं मिली भाई अनिल जैसी सफलता

Sat, 16 Oct 2021 07:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय कपूर - फोटो : isntagram/sanjaykapoor2500
कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले और अनिल कपूर और बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर का जन्म 17 अक्तूबर 1965 में मुंबई में हुआ था। संजय कपूर ने जहां अपने भाई की राह पकड़ी और फिल्म जगत में बतौर अभिनेता काम किया तो वहीं उनके बड़े भाई बोनी कपूर अपने पिता सुरिंदर कपूर की तरह ही फिल्म निर्माता बने। हालांकि एक तरफ जहां अनिल कपूर का फिल्म जगत में शानदार करियर रहा, तो वहीं बोनी कपूर ने भी बतौर निर्माता सफलता हासिल की। लेकिन इन दोनों से अलग संजय कपूर बॉलीवुड में वो सफलता न देख सकें और जल्द ही उनका करियर खत्म हो गया।

इस फिल्म से की थी शुरुआत

संजय कपूर ने साल 1995 में आई फिल्म ‘प्रेम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अपनी पहली ही फिल्म से संजय कपूर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे। इस फिल्म के बाद संजय कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘राजा’ में काम किया और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अनिल कपूर की तरह संजय कपूर का बॉलीवुड करियर बहुत अधिक शानदार भले ही न रहा हो, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि वो बॉलीवुड के चर्चित चेहरे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
संजय कपूर, माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/sanjaykapoor2500
एक के बाद एक दी फ्लॉप फिल्म

एक तरफ माधुरी के साथ उनकी दूसरी फिल्म ‘राजा’ को काफी पसंद किया गया तो वहीं अपनी एक दो सुपरहिट के बाद ही उनका करियर ग्राफ गिरने लगा। संजय कपूर ने औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं। इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म में उन्होंने नकारात्मक किरदार भी निभाया। फिल्म में उनकी भूमिका को तो पसंद किया लेकिन फिल्म नहीं चली।
विज्ञापन

3 of 5
संजय कपूर - फोटो : instagram/sanjaykapoor2500
कई फिल्मों में निभाए छोटे-मोटे किरदार

फिल्में न चलने और इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए रखने के लिए संजय कपूर फिल्मों में सहायक की भूमिका में नजर आने लगे। संजय कपूर ने ‘कल हो न हो’, ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए। इस तरह से उन्होंने अपने आप को फिल्मों में सक्रिय रखने में कामयाब रहे।
 
 
 

4 of 5
अपने भाईयों बोनी कपूर और अनिल कपूर के साथ संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
22 साल बाद अनिल कपूर के साथ आए नजर
 
पिछले साल ‘मुबारकां’ फिल्म आई थी। जिसमें अर्जुन कपूर डबल रोल में थे। इस फिल्म में अनिल कपूर भी थे। ऐसा दर्शकों को पहली बार देखने को मिला जब कपूर खानदान के दो सग्गे भाई स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए। 22 साल में यह पहली बार हुआ था कि अनिल कपूर और संजय कपूर एक ही फ़िल्म का हिस्सा बने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी के साथ संजय कपूर
महीप कपूर से की थी शादी
 
संजय कपूर ने साल 1997 में ही एनआरआई महीप कपूर से शादी कर ली थी। यह दोनों पति-पत्नी आज बॉलीवुड की कई पार्टियों की जान बन गए हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी शनाया और बेटा जहां कपूर। बेटी शनाया तमाम स्टार डॉटर्स की तरह इन दिनों सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर रहती हैं।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें