संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का एक्टिंग करियर बहुत छोटा रहा। दत्त खानदान की बहू बनने से पहले मान्यता ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया। मान्यता का जन्म 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी। मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था।