फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: इलाज से क्यों खौफजदा थे संजय दत्त? पढ़ें 'मुन्ना भाई' की जुबानी, कैंसर से जंग जीतने की कहानी

Thu, 12 Jan 2023 08:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। हालांकि संजय दत्त का नाम इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शुमार है जिनका हमेशा से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। उनका नाम ड्रग्स मामले से लेकर कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से भले ही जुड़ा रहा लेकिन इंडस्ट्री में और लोगों की नजर में उनकी इज्जत और प्यार आज भी बरकरार है। हाल ही में संजय दत्त अपनी बहन प्रिय के साथ एक अस्पताल के इवेंट पर पहुचे थे। जहां उन्होंने अपनी कैंसर जर्नी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान संजय दत्त के साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

2 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में संजय दत्त 4 स्टेज लंग केंसर का शिकार हुए थे। उनके परिवार को जब इसके बारे में पता चला तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा था। लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए इस मुश्किल घड़ी में अपनी हिम्मत बनाए रखने के साथ साथ अपने परिवार के साथ भी मजबूती से खड़े रहे। हालांकि यह बात सच है की शुरुआत में संजय दत्त कैंसर का इलाज नहीं करवाना चाहते थे।

यह भी पढ़ें: डेविड के बेटे ने कार्तिक को बनाया शहजादा, कृति सेनन ने बताया संपूर्ण मनोरंजक पारिवारिक फिल्म
विज्ञापन

3 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त हालही में बुधवार को अपनी बहन के साथ इवेंट में पहुचे जहा उन्होंने अपनी कैंसर जर्नी के बारे में खुल कर बात की और लोगो को कैंसर से लड़ने का हौसला भी दिया। इस इवेंट में वह सभी डॉक्टर भी मौजूद थे जिन्होंने अभिनेता का इलाज किया था। इवेंट में संजय से सवाल पूछा गया की जब उन्हें  कैंसर के बारे में पता चला तब उन्होंने कैसे रिएक्ट किया था? इस पर संजय दत्त ने जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे कमर में दर्द था। जिसे मैं हॉट वॉटर बॉटल के साथ ट्रीट कर रहा था और पेनकिलर भी ले रहा था। एक दिन मुझे सांस नहीं आ रही थी। तब मुझे अस्पताल ले जाया गया लेकिन, तब तक भी मुझे कैंसर के बारे में पूरी तरह से कोई जानकारी नहीं दी गई'।

यह भी पढ़ें: अली बाबा से शीजान की छुट्टी और अनुष्का की सेल्स टैक्स विभाग को चुनौती, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

4 of 4
संजय दत्त - फोटो : social media
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय बताते है कि, 'उस वक्त मैं अस्पताल में अकेला था, मेरी पत्नी दुबई गई हुई थी, मेरे पास कोई भी नहीं था। मेरा परिवार, बहन कोई भी नहीं। तभी मेरे पास एक आदमी आया और उसने मुझे आकर कहा कि आपको कैंसर है'। बातचीत को जारी रखते हुए संजय दत्त कहते है, 'जब आप इस तरह की कोई खबर सुनते है और तभी उसी वक्त आपके सामने आपकी पूरी लाइफ दिखने लगती है। मेरे फैमिली में एक कैंसर हिस्ट्री रही है। मेरी मां ने पैंक्रिएटिक कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा दी थी और मेरी पत्नी  ऋचा शर्मा को भी ब्रेन कैंसर था। तो जो पहली चीज मैंने कही वो थी कि मुझे कीमोथेरेपी नहीं करवानी है। मैंने कहा मरना है तो मरूंगा, पर इलाज नहीं कराउंगा। लेकिन मैंने सिर्फ अपने परिवार की वजह से ये ट्रीटमेंट लिया क्योकि में अपने परिवार को बिखरते हुए नहीं देख सकता था।  

यह भी पढ़ें: करीना पर 'फिदा' होने में शाहिद को लगे थे दो महीने, एक्ट्रेस की 'टशन' से अधूरी रह गई मोहब्बत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें