फिल्मः शहजादा ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड को 'शहंशाह', 'बादशाह', 'दबंग' के बाद अब 'शहजादा' भी मिल गया है। कार्तिक आर्यन कहते है, 'नाम तो आते जाते रहते हैं, नाम में क्या रखा है। बस, मैं अपने काम से लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं। जिस तरह से 'भूल भुलैया 2' में पहली बार हॉरर कॉमेडी करने का जुनून था, वैसे ही जुनून 'शहजादा' करते वक्त रहा है। जिस तरह से मेरे फैंस मेरी फिल्मों को देखकर खुश होते हैं, उसी तरह से मैं अपनी फिल्में थिएटर में देखकर खुश होता हूं। अपनी सफलता से खुश हूं, उड़ रहा हूं।'