दिशा वकानी
धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय भी रहा है। वहीं शो का एक किरदार ऐसा भी है, जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। जी हां, हम दयाबेन के किरदार की बात कर रहे हैं। दयाबेन के किरदार में फैंस दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। हालांकि, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है।
झटका: अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दिशा वकानी, शो को हमेशा के लिए कहा अलविदा