फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी और अनीस बज्मी का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव, तब्बू की रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 24 Mar 2021 08:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, अनीस बज्मी - फोटो : Instagram/kartikaaryan
बॉलीवुड के कई सितारे पिछले कुछ दिनों में कोविड 19 की चपेट में आए हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। वह फिल्म भूलभलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे। कार्तिक आर्यन के कोरोना संक्रमित होने के बाद कियारा आडवाणी, तब्बू, निर्देशक अनीस बज्मी और अन्य क्रू मेंबर्स ने कोरोना टेस्ट कराया है।
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब कियारा आडवाणी ने इसकी पुष्टि की है कि उनका कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है। उनके साथ निर्देशक अनीस बज्मी का टेस्ट भी निगेटिव है। तब्बू के कोविड 19 टेस्ट के रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार को तब्बू और कार्तिक ने साथ में शॉट दिया था। इसके अगले दिन ही कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

3 of 5
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तब्बू का टेस्ट रिपोर्ट या तो अभी तक आया नहीं है या फिर क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले कार्तिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।' कार्तिक ने फैंस से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। 

4 of 5
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी (लैक्मे फैशन वीक 2021) - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों लैक्मे फैशन वीक में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ में रैंप वॉक करते भी दिखे थे। दोनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के शो स्टॉपर बनें। कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की फिल्म धमाका में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर - फोटो : Twitter
बता दें कि लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पहले रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें