फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त के साथ कैसे हैं बेटी के संबंध? मतभेदों की खबरों पर पहली बार त्रिशाला ने दिया ये जवाब

Sat, 28 Sep 2019 12:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Trishala With Sanjay Dutt - फोटो : instagram
अभिनेता संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। शायद यही वजह है लोग उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं लेकिन ऐसे कम ही मौके हैं जब संजय दत्त इस पर खुलकर बात करते देखे गए हों। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि संजय दत्त और उनकी बेटी के बीच मतभेद चल रहे हैं। अब इस पर पहली बार त्रिशाला ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
trishala - फोटो : social media
त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। जब त्रिशाला की उम्र सात साल की थी उनकी मां का निधन हो गया था। उसके बाद से त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपने नाना-नानी के साथ ही रह रही हैं। त्रिशाला का पालन पोषण उनके नाना-नानी के घर ही हुआ है इसलिए कई बार ऐसी खबरें आती रहती हैं कि संजय दत्त के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने त्रिशाला से जब ये सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया।
विज्ञापन

3 of 5
trishala - फोटो : social media
एक यूजर ने त्रिशाला से पूछा कि 'ऐसी अफवाहें हैं कि आपके और संजय दत्त के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं?कृपया इसे साफ करें।' जवाब में त्रिशाला ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें संजय दत्त उनके गाल पर किस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा- 'कृपया इस प्रकार की खबरों पर यकीन नहीं करें। मुझे नहीं पता कहां और कौन ये अफवाहें फैलाता है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।'

4 of 5
Manyata Dutt and Trishala Dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त के साथ ही नहीं मान्यता दत्त के साथ भी त्रिशाला की अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में गणपति उत्सव के दौरान संजय दत्त ने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की थी। इस दौरान मान्यता ने एक तस्वीर शेयर की थी। मान्यता ने लिखा- 'भगवान गणेश का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर हमेशा रहे। आपकी जिंदगी प्यार, शांति और खुशियों से भर जाए।' मान्यता की इस तस्वीर पर त्रिशाला ने हार्ट का इमोजी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Trishala Dutt with Boyfriend - फोटो : instagram
पिछले दिनों त्रिशाला अपने ब्वॉयफ्रेंड के निधन की वजह से चर्चा में थीं। इस बात की जानकारी खुद त्रिशाला ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। त्रिशाला ने लिखा था- 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रोटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई। तुम हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहोगे।'

Prasthanam Review: संजय दत्त के लीड रोल से 'प्रस्थानम' की आखिरी कहानी, देखिए मिले कितने स्टार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें