संजय दत्त
- फोटो : Social Media
ऋचा के माता-पिता ने संजय दत्त को कही थी ये बात
इस वायरल वीडियो में संजय दत्त ने ये भी बताया कि ऋचा के माता-पिता ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया। उन्होंने कहा जब उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं तो ऋचा के माता-पिता ने संजय दत्त से कुछ ऐसा कहा जिससे वो काफी नाराज हुए थे। संजय दत्त ने बताया, ‘मुझे याद है वो अस्पताल में मौत से जूंझ रही थी और उनके माता-पिता मुझसे पूछते हैं, अब त्रिशाला का क्या? मैंने पूछा- उसके बारे में क्या? उन्होने कहा वो त्रिशाला को अपने साथ रखना चाहते हैं। मैंने जब ये सुना तो मैंने कहा आप ऐसा क्यों कह रहे हैं, ऋचा अभी तक जीवित है। उन्होने मुझसे ये तक पूछ लिया था कि मैं अपनी बेटी कि कस्टडी के लिए अगर लड़ना चाहता हूं, लेकिन मैंने उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘कितना लड़ाई करूं, अब मैं थक गया हूं। मैं अभी अपनी बेटी की कस्टडी नहीं चाहता। जो भी हो मैं चाहता हूं कि मैं उससे किसी भी वक्त मिल सकूं। बता दें कि ऋचा शर्मा के माता-पिता न्यूयॉर्क में रहते हैं और त्रिशाला का जन्म भी वही पर हुआ था। त्रिशाला इंडिया में अपने पिता के साथ नहीं बल्कि न्यूयॉर्क में अपने नाना-नानी के साथ रही हैं और उन्होने ही उन्हें पाल पोसकर बड़ा किया है। हालांकि संजय दत्त वक्त-वक्त पर त्रिशाला से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जाते रहते हैं।