फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मां और फिर ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद टूट गई हैं संजय दत्त की बेटी, बोलीं- मैंने गमों से समझौता करना सीख लिया

Tue, 02 Feb 2021 06:11 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिता संजय दत्त के साथ त्रशला - फोटो : instagram
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं। उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए अपने जीवन के उन कठिन अनुभवों का जिक्र किया जिसमें वो बुरी तरह से टूट गई थीं और उनके लिए वापस उठकर चलना बहुत मुश्किल था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशला - फोटो : instagram
त्रिशला दत्त ने बताया कि वो अपनी जिंदगी के कठिन हालातों की सबसे ज्यादा कद्र करती हैं। त्रिशला ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि जिंदगी में हादसे, बीमारी, नुकसान या फिर किसी और तरह की हिंसा जैसे गम न आएं। 
विज्ञापन

3 of 6
Trishala Dutt - फोटो : instagram
लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो पूरी जिंदगी ही इसी तरह के संकट से जूझते रहते हैं। मेरा मानना है कि इन हालातों में सिर्फ निराशा नहीं देखनी चाहिए। मुश्किल वक्त या दुख किसी व्यक्ति के लिए सीखने का अच्छा मौका भी हो सकता है। दुखों को झेलने के बाद आपका विकास पूरी तरह से बदल गया होता है। आप पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा ताकतवर होकर बाहर आते हैं।

4 of 6
Trishala Dutt - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर बात करूं तो मुझे मुश्किल वक्त में वह राह मिली है, जो मैं सामान्य जिंदगी में नहीं पाती। संकट से उबरने के साथ ही ग्रोथ शुरू हुई और मैं आगे बढ़ सकी। इससे मुझे सही माहौल मिला और सही माइंडसेट तैयार हुआ है। जिंदगी में मुझे जो कष्ट हुए उन्हें मैंने अवसरों के तौर पर लिया और अपनी जिंदगी के अर्थ की तलाश में जुट गई। इससे मैं पहले से बेहतर इंसान बनकर सामने आई।
 
विज्ञापन

5 of 6
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशला - फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिशला ने कहा कि मैंने दर्द के साथ शांति से रहना सीख लिया। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में कठिनाइयों से बचने की बजाय उनसे दोस्ती करना सीख लिया। मेरा लक्ष्य कभी उन्हें खत्म करना नहीं रहा क्योंकि गम हमेशा रहेंगे। मेरा लक्ष्य हमेशा यह रहा है कि कैसे दुखों को मैनेज किया जाएगा और अब मैं ओके हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिता संजय दत्त के साथ त्रशला - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल 2019 में त्रिशला दत्ता ने अपने बॉयफ्रेंड को खो दिया था। अपने बॉयफ्रेंड की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर त्रिशला दत्त ने लिखा था कि कम उम्र में ही अपनी मां को खोने के बाद मैं उसे खोने के लिए तैयार नहीं थी। मालूम हो कि त्रिशला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय ने ऋचा से 1987 में न्यू यॉर्क में शादी की थी, लेकिन दो साल बाद ही वह ब्रेन ट्यूमर का शिकार हो गई थीं। 10 दिसंबर 1996 को ऋचा की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें