फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति अनस मुफ्ती के साथ सना खान की तस्वीर देख भड़के कट्टरपंथी, सोशल मीडिया पर किए आपत्तिजनक कमेंट्स

Tue, 15 Dec 2020 04:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मी दुनिया को छोड़ इस्लाम के रास्ते पर चलने वाली पूर्व अभिनेत्री सना खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने मौलवी मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर लिया था। इन दिनों ये कपल कश्मीर की हसीन वादियों में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है। सना आए दिन वहां से अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख कुछ लोगों ने सना और अनस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस - फोटो : Instagram
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपने फेसबुक पर कश्मीर से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेले दिख रही हैं तो कुछ में अपने पति अनस मुफ्ती के साथ। अब इन तस्वीरों पर कुछ कट्टरपंथियों का कहना है कि ये दोनों इस्लाम का मजाक उड़ा रहे हैं। यही नहीं अनस की तुलना तो एक यूजर ने शैतान से ही कर डाली। किसी के लिए भी इस तरह के शब्द इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
सना खान, मुफ्ती अनस - फोटो : फेसबुक
एक यूजर ने लिखा, 'आप आलिम हो, कोई फिल्मी हीरो नहीं। आपने सना को इस्लाम का रास्ता दिखाया या आप खुद इस्लाम से दूर हो गए।' एक और लिखा, 'पर्दा रखो, इस्लाम यही सिखाता है। इस्लाम का मजाक मत बनाओ।' यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए हैं।
 

 

4 of 5
सना खान, मौलाना मुफ्ती अनस - फोटो : Instagram
बीते दिनों सना खान ने अपने पति का जन्मदिन भी मनाया था। सना ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर मुफ्ती अनस को जन्मदिन विश करते हुए उन्हें बेस्ट शौहर बताया था। सना ने लिखा, 'अल्लाह तुम्हें हमेशा सलमात रखें और मेरे साथ जन्नत तक रखें। जन्मदिन की मुबारकबाद, बेस्ट शौहर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
गौरतलब है कि सना खान ने 20 नवंबर को गुजरात के सूरत में मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया था। जिसकी जानकारी उन्होंने 22 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने अपने वलीमे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें