फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत ने नहीं किया शादी का नाटक, बोलीं- 'मैं पति के सामने गिड़गिड़ा चुकी हूं क्योंकि...'

Tue, 15 Dec 2020 04:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस-14' (Bigg Boss 14) में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री ली है। घर में जाने के बाद से ही राखी लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी राखी ने ये कहकर सभी को हैरान कर दिया था कि वह दिवालिया हो चुकी हैं और पैसों के लिए बिग बॉस का हिस्सा बन रही हैं। अब राखी ने पहली बार शो के अंदर अपने फैंस से कहा है कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए शादी का नाटक नहीं किया है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी ने बिग बॉस से घर से कहा कि उनके बच्चों के जन्म से पहले उनके पति अपनी पहचान दुनिया के सामने लाएंगे। राखी ने कहा कि वह अपने पति के आगे गिड़गिड़ा चुकी हैं कि वह दुनिया के सामने आएं क्योंकि कोई भी उनकी शादी पर यकीन नहीं कर रहा है। लोगों को लगता है कि मैंने पब्लिसिटी के लिए अपनी शादी का नाटक किया है।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी सावंत ने कहा कि वह अपने पति से कह चुकी हैं कि वह उनकी बातों की इज्जत रख ले क्योंकि लोगों को अभी भी लगता है कि उनकी शादी झूठी है। बता दें पिछले साल राखी सावंत की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। राखी के मुताबिक उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है हालांकि उन्होंने अपने पति की तस्वीर कभी नहीं दिखाई।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी के कहा कि उनके पति उनसे कह चुके हैं कि उनके लिए दुनिया के सामने आना इतना आसान नहीं है। इससे पहले राखी ने कहा था कि मेरे पति दुनिया के सामने नहीं आना चाहते। एक साल से ज्यादा हो गया है वो मुझसे मिलने तक नहीं आए। वह यूके में हैं। मेरी शादी भी कई वजहों से खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी (Rakhi Sawant) ने बीते दिनों ये भी बताया था कि वह दिवालिया हो गईं थीं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, 'लोग अचानक से सोच रहे होंगे कि मैं कैसे कंगाल हो गई। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मेरे साथ जिस शख्स ने धोखाधड़ी की थी, वह अब मर चुका है। अब मुझे पैसों की जरूरत है, इसलिए मैंने शो के ऑफर को स्वीकार कर लिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें