मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान काफी दिनों से जेल में बंद हैं और कोर्ट ने भी आर्यन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब आर्यन खान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, इस मामले में चंकी पांडे के बेटी व एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी आ गया है।
एनसीबी ने अनन्या पांडे को लगाई फटकार
एनसीबी के अधिकारी अनन्या पांडे से दो बार पूछताछ कर चुके हैं और अब तीसरी बार पूछताछ के लिए एक्ट्रेस को 25 अक्तूबर यानी सोमवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। अभिनेत्री दोनों बार एनसीबी के ऑफिस देर से पहुंची थीं, जिसके चलते एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अनन्या को फटकार लगाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने अनन्या को ये भी कहा है कि, ये आपका कोई प्रोडक्शन हाउस नहीं है।