थलाइवी में अपने अभिनय का कौशल दिखाने के बाद कंगना रणौत अपनी नई फिल्म के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि फिल्म अगले साल 8 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। इसमें कंगना अलग-अलग रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'वह भयंकर, सामर्थ्य और निडर है। एजेंट अग्नि बड़े स्क्रीन पर आग लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है। आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक्शन स्पाई थ्रिलर धाकड़, जो 8 अप्रैल, 2022 में थिएटर्स में रिलीज होगी।'