फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिड लाइफ: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादीशुदा जिंदगी में खटपट, मैरिज काउंसलर से मुलाकात की खबरें वायरल

Sat, 11 Sep 2021 11:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media

दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। दोनों साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। खबरें हैं कि दोनों ने हाल ही में मैरिज काउंसर से भी मुलाकात की है।

क्या है तलाक लेने की वजह
खबरें हैं कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह है नागा चैतन्य की फैमिली प्लानिंग। दरअसल नागा चाहते हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए फिल्में करना छोड़ दें और परिवार आगे बढ़ाएं। वहीं सामंथा अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और फिलहाल इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media
फिलहाल इंडस्ट्री में ये खबरें जोरों पर है कि सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए मैरिज काउंसलर से भी मुलाकात की है। सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन

3 of 5
समांथा अकिनेनी - फोटो : amar ujala, mumbai
कैसे उड़ी तलाक की खबर?
शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं। जबसे उन्होंने अपना सर नेम हटाया है तभी से ही लगातार सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

4 of 5
सामंथा अक्किनेनी, सिद्धार्थ - फोटो : Social media
बता दें नागा से शादी से पहले सामंथा चैतन्य नहीं बल्कि 'रंग दे बसंती' एक्टर सिद्धार्थ से प्यार करती थीं। अभिनेत्री उनसे शादी तक करने को तैयार थीं, लेकिन उनका अचानक ब्रेकअप हो गया। सामंथा सिद्धार्थ को लेकर काफी गंभीर थीं। लेकिन उनसे ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही सामंथा ने चैतन्य से शादी कर ली। ये शादी काफी धूमधाम से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Samantha And Naga Chaitanya - फोटो : सोशल मीडिया
टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सामंथा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं नागा चैतन्य का पूरा नाम नागा चैतन्य अक्किनेनी है। वे तेलुगु सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें